अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर फूड सेफ्टी विभाग द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों का विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों से सैम्पल लिए जाते है। इसी क्रम में सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बंसल और आरके कांबले की टीम ने भाग्यलक्ष्मी डेरी एवं किराना से घी और पनीर के सैंपल लिए। उन्होने ज्योति ट्रेडर्स से सोया ऑयल और सनफ्लावर ऑयल के सैंपल जांच हेतु लिए। उन्होने बताया कि ये सैंपल खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जायेंगे तथा जांच रिर्पोट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
Views Today: 2
Total Views: 380

