सशक्त वाहिनी अभियान अंर्तगत आवेदन 07 अक्‍टूबर से 15 अक्‍टूबर 2024 तक आमंत्रित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नर्मदापुरम:- जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा महिला एवं बालिका सशक्तिकरण के प्रति जागरुकता लाने के उददेश्य से संपूर्ण प्रदेश में 02 अक्टूबर 2024 से 11 अक्टूबर 2024 शक्ति अभिनंदन अभियान” आयोजित किया जा रहा है।

इसी क्रम में सशक्त वाहिनी अभियान अंर्तगत युवतियो एवं बालिकाओ को प्रतियोगी परीक्षा विशेषकर पुलिस भर्ती में चयन हेतु – निःशुल्क मार्गदर्शन, अध्ययन एवं शारीरिक प्रशिक्षण हेतु इच्छुक प्रतिभागियो के आवेदन 07 अक्‍टूबर से 15 अक्‍टूबर 2024 तक कार्यालय जिंला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास कलेक्ट्रेट परिसर नर्मदापुरम एवं कार्यालय वन स्टॉप सेटर, में आमंत्रित किये जाएंगे। इच्छुक प्रतिभागी जिनकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष हो एवं कक्षा 12वी उत्तीर्ण, हो, कार्यालयीन समय प्रातः 10.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक उपस्थित होकर आवेदन कर सकते है। बताया गया कि अधिक जानकारी हेतु कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07574-253254, 07574-253009 एवं 07574-252251 पर संपर्क कर जानकारी की जा सकती है।

Views Today: 4

Total Views: 656

Leave a Reply

error: Content is protected !!