Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

भगवान श्री देवनारायण जी की शोभा यात्रा 28 सितंबर को

1 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। हृदय नगरी हरदा में भुआणा प्रांतीय गुर्जर महासभा हरदा के मार्गदर्शन में गुर्जर समाज हरदा के आराध्य देव भगवान श्री देवनारायण जी की विशाल शोभायात्रा का आयोजन 28 सितंबर शनिवार सुबह 11 बजे कृषि उपज मंडी प्रांगण हरदा से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से निकाली जाएगी। वापस मंडी परिसर इस यात्रा का समापन होगा।  इस कार्यक्रम को सफल बनाने गांव गांव गुर्जर समाज के युवाओं के द्वारा लगातार प्रचार प्रसार किया गया। कार्यक्रम को लेकर लगभग तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। इस भव्य विशाल शोभायात्रा में सभी सामाजिक लोग शामिल होंगे। गुर्जर समाज हरदा ने प्रदेश के समस्त सामाजिक बंधु, युवा साथियों और श्री देव भक्तो को आमंत्रित किया है। गुर्जर समाज के सभी बंधुओ से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में शोभायात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

478 Views
What do you think?

प्रशांत शर्मा

संपादक ANOKHATEER.COM मध्यप्रदेश शासन द्वारा अधिमान्यता प्राप्त हरदा जिले के सबसे युवा पत्रकार है जो लगातार 12 वर्षो से पत्रकारिता से जुड़े हर विभाग में अपनी सेवाए देते आ रहे है।

All posts by प्रशांत शर्मा (135)

Leave a Reply