Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

सोयाबीन उपार्जन के लिये किसानों का पंजीयन हुआ प्रारंभ

2 min read
Text Size:

जिले में बनाये गये 33 किसान पंजीयन केन्द्र

हरदा- प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सोयाबीन उपार्जन की प्रक्रिया को प्रारंभ कर दिया गया है। बुधवार से सोयाबीन उपार्जन के लिये किसानों का ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन प्रारंभ हो गया है। किसान सोयाबीन विक्रय के लिये आगामी 20 अक्टूबर, 2024 तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। उप संचालक कृषि संजय यादव ने बताया कि भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत खरीफ वर्ष 2024 (विपणन वर्ष 2024-25) में ई-उपार्जन पोर्टल पर सोयाबीन पंजीयन कराने के लिये जिले में 33 पंजीयन केद्र स्थापित किये गये है। इन पंजीयन केन्द्रों में तहसील हरदा अंतर्गत सेवा सहकारी समिति रुपीपरेटिया, बालागांव, भोनखेड़ी, गहाल, मसनगांव, पलासनेर व अबगांवखुर्द, तहसील हंडिया अंतर्गत सेवा सहकारी समिति नीमगांव, सोनतलाई, अवगांवकला, हंडिया व नान्दरा, तहसील टिमरनी अंतर्गत सेवा सहकारी समिति तजपुरा, छिदगांवमेल, रूदलाय, गोदागावखुर्द व पोखरनी, तहसील रहटगाँव अंतर्गत सेवा सहकारी समिति रहटगांव, सोडलपुर, टेमागाव, आलमपुर, रवांग व मनियाखेड़ी, तहसील खिरकिया अंतर्गत  सेवा सहकारी समिति मांदला, मोरगढ़ी, धनवाड़ा व बारंगा तथा तहसील सिराली अंतर्गत सेवा सहकारी समिति पीपल्या, रहटाकला, सोमगांव कला, दीपगांव कला, सिराली व बेड़ियाकला द्वारा पंजीयन कार्य किया जा रहा है।

उप संचालक श्री यादव ने किसानों से अनुरोध किया है कि निर्धारित समयावधि में खरीफ वर्ष 2024 विपणन वर्ष 2024-25 में पंजीयन केंद्र पर आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, खसरा नकल एवं बैंक पासबुक लेकर उपस्थित होवे। उन्होने अनुरोध किया है कि, पंजीयन कराने के बाद पंजीयन में बैंक खाता नंबर एवं आईएफएससी कोड अवश्य जाँच कर लें।

488 Views
What do you think?

प्रशांत शर्मा

संपादक ANOKHATEER.COM मध्यप्रदेश शासन द्वारा अधिमान्यता प्राप्त हरदा जिले के सबसे युवा पत्रकार है जो लगातार 12 वर्षो से पत्रकारिता से जुड़े हर विभाग में अपनी सेवाए देते आ रहे है।

All posts by प्रशांत शर्मा (135)

Leave a Reply