Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश 17 सितम्बर को  

1 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश कार्यक्रम अब 17 सितम्बर को आयोजित होगा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा 17 सितम्बर को भुवनेश्वर ओड़िशा में आयोजित कार्यक्रम मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पीएम आवास योजना के 10 लाख हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रथम किश्त जारी करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश में 2 अक्टूबर 2023 के बाद पूर्ण हुए आवासों का गृह प्रवेश भी कराया जाएगा। पूर्व मे यह कार्यक्रम 15 सितम्बर को जमशेदपुर झारखण्ड में आयोजित किया गया था। कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों को निर्देश दिये है कि पूर्ण हो चुके आवासों का सत्यापन करा लें तथा आवास पूर्णता प्रमाण-पत्र भी जारी किए जाएं। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि हितग्राही को आवास के लिए चारों किश्त प्राप्त हो गई है। पूर्ण हो चुके प्रधानमंत्री आवासों में हितग्राहियों के गृह प्रवेश का कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित किया जाए और हितग्राहियों को इस कार्यक्रम में प्रतीकात्मक रूप से प्रधानमंत्री आवास की चाबियां सौंपी जाएं।  

267 Views
What do you think?

Leave a Reply