हरदा बायपास से आ रहा केले से भरा ट्रक पलटा, बाइक सवार की हुई मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ट्रक  चपेट में आया

सिवनी मालवा:-नंदरवाड़ा बायपास चौराहा पर सोमवार को सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया है। हरदा की और से आ रहे केले से भरा ट्रक सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया ।

घटना स्थल पर पुलिस बाल और ट्रक को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। दो जेसीबी भी मौके पर बुलाई गई है ।बायपास चौराहा पर ट्रैफिक जाम हो गया है।घटनास्थल पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने बताया कि हादसे की खबर लगते ही घटनास्थल पर पहुंचे हैं ट्रक को दो जेसीबी बुलाकर निकालने की कोशिश की जा रही है हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक ट्रक के नीचे दबा हुआ है जिसे निकाला जा रहा है।खबर लगने तक पुलिस के द्वारा ट्रक को निकालने की कोशिश की जा रही है। ट्रक के नीचे दबे हुए मोटरसाइकिल सवार की जानकारी पुलिस को मिलीट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। और बाइक सवार को घसीटते हुए ट्रक सड़क से नीचे पलट गया। बाइक सवार युवक ट्रक के नीचे ही दब गया। वहीं युवक की बाइक ट्रक के चक्कों में फंसी हुई दिखाई दी। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं ट्रक का ड्राइवर खुद ही थाने पहुंच गया। ड्राइवर से घटना की जानकारी मिलते ही  पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और केले के ट्रक को खाली करवा कर बड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की सहायता से ट्रक को खड़ा करवाया गया। तो ट्रक के नीचे युवक दबा हुआ दिखाई दिया। उसे निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य  केंद्र पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने युवक के शव को निकाल बैकुंठ रथ से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां युवक के शव का पोस्टमार्टम किया गया युवक  ग्राम खल का लोकेश बताया जा रहा है जो कि शिवपुर जा रहा था।

147 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!