Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने मनाया श्रावणी उपाकर्म 

1 min read
Text Size:

हरदा:-सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने सोमवार को हरियाणा गौड़ ब्राह्मण धर्मशाला स्थित राम मंदिर में श्रावणी उपाकर्म मनाया।आचार्य पंडित ओमप्रकाश पुरोहित के निर्देशन में सदस्यों ने जनेऊ धारण की।इस दौरान दशविधि स्नान,हेमाद्रि संकल्प,सप्त ऋषि पूजन के बाद विधि विधान से यज्ञोपवित धारण किया गया।इसके बाद हवन हुआ। आचार्य ओमप्रकाश पुरोहित ने बताया कि सावन मास में पूर्णिमा के दिन जनेऊ धारण की जाती है,इस दौरान दशविधि स्नान से आत्म शुद्धि, हेमाद्रि संकल्प में क्षमा प्रार्थना,प्रायश्चित संकल्प कर विधि विधान से जनेऊ धारण की जाती है,यह आत्म संयम का संस्कार है।इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के संरक्षक चंद्रकांत शुक्ला,मनोहरलाल शर्मा,अध्यक्ष सुनील तिवारी,महामंत्री लोकेश शर्मा,गजानंद डाले,सुभाष शुक्ला,संदीप पुरोहित,जितेंद्र व्यास,अमित दुबे,दीपक शुक्ला,सुदीप मंडलोई,नवीन शर्मा,प्रभात पाराशर,विवेक त्रिपाठी,अभिषेक पुरोहित,चंचल जोशी,पंडित विजय शर्मा सहित समाजजन उपस्थित थे।

152 Views
What do you think?

Leave a Reply