Skip to content
Friday, 16 October 2026
इंदौर

इंदौर में चाचा नेहरू अस्पताल को 300 बेड का करने की तैयारी, अब बीमार बच्चों को नहीं होगी परेशानी

2 min read
Text Size:

चाचा नेहरू अस्पताल में खाली पड़ी जगह का उपयोग अब शुरू होगा। यह बच्चों का 300 बेड का अस्पताल बन बन रहा। जिससे इंदौर के साथ ही संभागभर के मरीजों को लाभ मिलने लगेगा। अभी यह अस्पताल सिर्फ 100 बेड का है, लेकिन अब इसकी संख्या बढ़ाकर 300 बेड करने का प्रस्ताव भेजा गया है।

 इंदौर:-बच्चों की देखभाल के लिए शहर के एकमात्र शासकीय अस्पताल में अब बेड संख्या बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है। जिससे इंदौर के साथ ही संभागभर के मरीजों को लाभ मिलने लगेगा। अभी यह अस्पताल सिर्फ 100 बेड का है, लेकिन अब इसकी संख्या बढ़ाकर 300 बेड करने का प्रस्ताव भेजा गया है।

इसके लिए पास ही खाली जगह पर नई बिल्डिंग बनाने की योजना बनाई जा रही है। क्योंकि यहां पर बड़ी संख्या में मरीज इलाज करवाने के लिए आते हैं, कई बार बेड खाली नहीं होने के कारण स्वजन को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि कुपोषित बच्चों के लिए संभाग का यह सिर्फ एक मात्र शासकीय अस्पताल है।

वर्षभर में करीब 3500 बच्चों को भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है

ऐसे में अस्पताल में अब सुविधा बढ़ाई जाएगी। ताकि यहां आने वाले सभी मरीजों को आधुनिक तकनीकों से बेहतर इलाज मिल सके। संभाग में कुपोषित बच्चों की संख्या 24 हजार के करीब पहुंच गई हैं, जो पिछले वर्ष तक करीब 23 हजार थी।

बता दें कि वर्तमान बिल्डिंग का जीर्णोध्दार कलेक्टर आशीष सिंह की पहल से किया जा रहा है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रीति मालपानी ने बताया कि हमने बेड संख्या बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भेजा है। बेड संख्या बढ़ाने के लिए परिसर की खाली जगह पर बिल्डिंग बनाई जाएगी।

235 Views
What do you think?

Leave a Reply