परिवहन विभाग के जांच दल द्वारा छिंदवाड़ा शहर एवं रिंग रोड में की गई वाहनों की सघन जाँच

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

03 वाहनों से लिया गया 44500 रूपये का जुर्माना 47 स्कूल वाहनों को चेक कर 6 वाहन जप्त किये

छिन्दवाडा:-कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में परिवहन विभाग के जांच दल द्वारा आज छिंदवाड़ा शहर एवं रिंग रोड मार्ग में सभी वाहनों की बारीकी से जांच की गई। जिसमें सवारी बसों, ऑटो रिक्शा व सभी प्रकार के यात्री वाहनों सहित अन्य सभी छोटे-बड़े वाहनों के सभी दस्तावेजों जैसे वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, वैध लाइसेंस आदि की जाँच की गई। साथ ही जाँच के दौरान वाहनों में सुरक्षा संबंधी उपकरण जैसे अग्नि शमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, आपातकालीन द्वार आदि की जांच भी की गई। जिन वाहनों में कमियां पाई गई ऐसे वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई । इसी क्रम में जांच दल द्वारा मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन करते पाये जाने पर 3 वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर 44500 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया एवं दो यात्री बस क्रमांक एमपी 28 पी 0213 और एमपी 28 पी 0227 को अनफिट पाये जाने पर जप्त किया गया। साथ ही उनका फिटनेस प्रमाण-पत्र तत्काल निरस्त किया गया।


        अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज तेहनगुरिया ने बताया कि जांच दल द्वारा स्कूल वाहनों की सघन जांच की गई। जिसमें 47 स्कूल वाहन चेक किये गये, जिनमें से 6 वाहन जिनके क्रमांक एमएच 40 बीजे 0090, एमपी 28 टीए 1421, एमपी 21 टीए 0492, एमपी 28 टीए 0618, एमपी 28 जेड डी 3797 एवं एमपी 19 टी 3291 को जप्त कर कार्यालय अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी छिंदवाड़ा के परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया। इस दौरान एक वाहन जिसका पंजीयन क्रमांक एमएच 40 बीजे 0090 है, उसमें एल.पी.जी. गैस किट लगी हुई पाई गई। इस वाहन को भी जप्त कर सुरक्षार्थ खड़ा किया गया तथा वाहन चालक के चालान अनुज्ञप्ति को निलम्बित करने के लिये नोटिस जारी किया गया।

Views Today: 2

Total Views: 338

Leave a Reply

error: Content is protected !!