Skip to content
Friday, 16 October 2026
सभी

सोमवार को निकलेगी हर-हर महादेव कांवड़ यात्रा

1 min read
Text Size:



अनोखा तीर, हरदा। श्रावण मास के पावन अवसर पर क्षेत्र की सुख समृद्धि हेतु डॉ. आरके दोगने मित्र मंडल के बैनर तले 5 अगस्त 2024 सोमवार को भगवान भोलेनाथ की विशाल कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने मुख्य रूप से शामिल होगे। कावड़ यात्रा प्रात: 8 बजे मां नर्मदा तट हंडिया रिद्धेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर गुप्तेश्वर मंदिर हरदा पहुंचेगी। जहां यात्रा का समापन एवं भगवान भोलेनाथ का मां नर्मदा के पावन जल से जलाभिषेक किया जाएगा। हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा क्षेत्र की समस्त धर्मप्रेमी जनता से कांवड़ यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

160 Views
What do you think?

Leave a Reply