Skip to content
Friday, 16 October 2026
सभी

जिला अस्पताल में बीड़ी, तम्बाकू, गुटखा लेकर आने वालों की चैकिंग जारी, एक का बनाया चालान

1 min read
Text Size:




अनोखा तीर, हरदा। जिला अस्पताल में बीड़ी, तम्बाकू, गुटखा पाउच लेकर आने वाले लोगो पर कार्रवाई जारी है। जिला अस्पताल के गेट पर तैनात गार्ड रोहित मालवीय अपनी जिम्मैदारी को बखूबी निभाते नजर आए। अस्पताल में आने वाले लोगों को गेट पर रोककर ही उनसे बीड़ी, तम्बाकू, गुटखा जैसे पदार्थ को जमा कराया गया। साथ ही उनको समझाईश दी गई यह अस्पताल आप लोगों के ईलाज के लिए ही बना है और इसमें साफ-सफाई रखना हम सब की जिम्मैदारी है। यहां बिड़ी, तम्बाकू और गुटखा खाने के बाद लोग अस्पताल में ही जगह-जगह थुककर परिसर को गंदा कर देते है। रोहित ने बताया कि आस अस्पताल की पहली मंजिल पर एक व्यक्ति को गुटखा खाते हुए पकड़ा गया। जिसे समझाने पर वह नहीं समझा तो ५० रुपए का चालान बनाया गया। लगातार चैकिंग चल रही है लेकिन कुछ लोग गुटखा पाउच को छिपाकर अस्पताल परिसर में चले जाते है। आज भी कई लोंगों की चैकिंग कर बीड़ी, तम्बाकु और गुटखा पाउच जमा कराया गया है।

142 Views
What do you think?

Leave a Reply