Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

छात्रावासों के निरीक्षण के लिए अधिकारियों को सौंपे दायित्व

2 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा।  कलेक्टर आदित्य सिंह ने हरदा जिले में अनुसूचित जाति, जनजाति, शिक्षा विभाग व पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा संचालित शासकीय छात्रावासों के निरीक्षण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है। सभी अधिकारियों को छात्रावासों का निरीक्षण करने के बाद निरीक्षण प्रतिवेदन हर माह की 15 तारीख तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हंै। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया को इस कार्य के लिये जिला स्तरीय नोडल अधिकारी बनाया गया है। श्री सिसोनिया जिले के 55 छात्रावासों के निरीक्षण के लिए नियुक्त अधिकारियों से प्राप्त प्रतिवेदन की विस्तृत समीक्षा कर छात्रावासों में आ रही समस्याओं का निराकरण कराएंगे। जारी आदेश अनुसार हरदा के पोस्ट मैट्रिक पिछड़ा वर्ग कन्या छात्रावास व उत्कृष्ट कन्या छात्रावास हरदा के निरीक्षण का दायित्व जिला संयोजक डॉ. कविता आर्य को सौंपा गया है जबकि पोस्ट मैट्रिक पिछड़ा वर्ग बालक छात्रावास के निरीक्षण का दायित्व कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पवनसुत गुप्ता को, उत्कृष्ट बालक छात्रावास के निरीक्षण का दायित्व सहायक परियोजना समन्वयक को तथा बी.आर. अम्बेडकर उत्कृष्ट बालक छात्रावास के निरीक्षण का दायित्व जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया है। इसके अलावा अन्य जिला अधिकारियों को छात्रावासों के निरीक्षण का दायित्व सौंपा गया है, जिनमें जिला आपूर्ति अधिकारी को महाविद्यालयीन जनजातीय कन्या छात्रावास, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को सीनियर जनजातीय बालक छात्रावास, उपसंचालक पशु चिकित्सा को आदिवासी अंग्रेजी माध्यम बालक आश्रम हरदा, सहायक संचालक उद्यानिकी को सीनियर जनजातीय बालक छात्रावास रैसलपुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास को जनजातीय कन्या आश्रम रैसलपुर, जिला आयुष अधिकारी को महाविद्यालयीन आदिवासी बाल छात्रावास टिमरनी, उपसंचालक सामाजिक न्याय को जनजातीय सीनियर बालक छात्रावास बड़झिरी, टिमरनी तहसीलदार को जनजातीय सीनियर कन्या छात्रावास टिमरनी के निरीक्षण का दायित्व सौंपा गया है।
———————–

332 Views
What do you think?

Leave a Reply