Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

गोराखाल मार्ग पर बड़ा हादसा टला, हो सकती थी जनहानि

1 min read
Text Size:

भू-स्खलन के कारण सड़क पर गिर रहे बड़े-बड़े पत्थर

ANOKHATEER.COM रहटगांव से गोराखाल तक की बीच पहाड़ी क्षेत्र होने की वजह से बड़े-बड़े पत्थर बारिश के दिनों में फिसलकर बीच सड़क पर फिका रहे हैं। भू-स्खलन की वजह से यह स्थिति निर्मित होती है। ऐसे में कभी कोई बड़ा हादसा न हो इसके लिए प्रशासन को इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। क्योंकि यह मार्ग वन-वे होने की वजह से आवागमन में परेशानी बढ़ती है। आज इस मार्ग पर एक बड़ा पत्थर गिरकर सड़क पर आ गया, गनीमत रही कि इस दौरान उस मार्ग पर कोई नहीं था, बाद में उस मार्ग पर जब बस आई तो उसमें बैठे यात्रियों और अन्य राहगीरों के सहयोग से पत्थरो को हटाया गया। बारिश के दिनों मेें यह मार्ग व्यस्ततम मार्ग बन जाता है। गोराखाल वॉटर फाल को देखने दूर-दूर से लोग यहां पर आते हैं।  

422 Views
What do you think?

Leave a Reply