Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

म. प्र क्विज प्रतियोगिता..

1 min read
Text Size:


-ज्ञानगंगा स्कूल की टीम सातवीं बार बनी विजेता

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा प्रदेश के पर्यटक स्थल, संस्कृति आदि विषय में छात्र छात्राओं को अवगत कराने के लिए मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विजेता को दो रात तीन दिन का गिफ्ट वाउचर दिया जाता है, जिसके आधार पर छात्र छात्राओं को 3 स्टार 5 स्टार होटल में निशुल्क रहना एवं भोजन की व्यवस्था की जाती है। यह प्रतियोगिता सत्र 2016 से प्रारंभ की गई। इस अवधि में दो वर्ष कोरोना काल को छोड़कर लगातार सातवीं बार ज्ञान गंगा स्कूल की टीम विजेता रही। जिला स्तर पर उत्कृष्ट स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में 75 टीमों में से लिखित प्रतियोगिता में ज्ञान गंगा स्कूल की टीम अंशिका मिश्रा, जागृत धनगर, अंश मिश्रा की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मल्टीमीडिया क्विज में ज्ञान गंगा स्कूल उपविजेता रहा। सफल विद्यार्थियों को प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने शुभकामनाएं दी।

170 Views
What do you think?

Leave a Reply