Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

आयुष विभाग ने वृद्धाश्रम में लगाया नि:शुल्क आयुर्वेद रोग निदान शिविर

1 min read
Text Size:



अनोखा तीर, हरदा। आयुष विभाग हरदा द्वारा शनिवार को वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के लिए नि:शुल्क आयुर्वेद रोग निदान शिविर लगाया गया एवं स्वस्थ रहने की सलाह दी गई। जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा द्वारा जानकारी दी गई कि विभाग द्वारा माह के हर चौथे शनिवार को वृद्धाश्रम में शिविर लगाकर वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा एवं उन्हें निशुल्क आयुर्वेद औषधि प्रदान की जाएगी। शिविर में डॉ. प्रियंका वर्मा एवं श्रीमती पूनम भोसले द्वारा अपनी सेवाएं प्रदान की गई।

329 Views
What do you think?

Leave a Reply