अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने बच्चों को नदी, तालाब, पोखर में नहाने अथवा पिकनिक के लिए जाने से मना करें। साथ ही नागरिकों से अपील की है कि नदी, नाले, पुल, पुलिया, रपटा पर जलभराव की स्थिति में वहां से गुजरने वाले रास्तों को बाढ़ एवं पानी होने की स्थिति में पार न करें। पुलिस अधीक्षक श्री चौकसे ने जिले के समस्त एससडीओपी, थाना प्रभारियों को निर्देश दिये हैं कि अपने अपने थाना क्षेत्र के सभी तालाबों, डेम, नदी, नालों और जल भराव वाले क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखें और बारिश के दौरान पुल, रपटा पर पानी होने की स्थिति में दो पहिया, चार पहिया जीप, कार, बसों को रपटा पार करने से रोके। संभावित रपटों पर बोर्ड एवं स्टॉपर लगाए।
पुलिस अधीक्षक की नागरिकों से अभिनव अपील





