Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

भूमि रिकार्ड की ई-केवायसी कराना अनिवार्य

2 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। शासन की भूमि संबंधी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए कृषि भूमि धारकों व किसानों को अपनी भूमि के रिकार्ड की समग्र एवं खसरा आधारित ई-केवायसी कराना अनिवार्य किया गया है। अधीक्षक भू-अभिलेख हरदा ने सभी किसानों को सूचित किया है कि ग्राम की कृषि भूमि के रिकार्ड में दर्ज सभी किसानों व भूमि स्वामियों अर्थात सभी खातेदार व सहखातेदारों को समग्र पोर्टल के माध्यम से अपने समग्र आई.डी. तथा भूमि को अपने आधार नंबर के साथ ई-केवायसी करना अनिवार्य है। उन्होने बताया कि ई-केवायसी कराने लिए ऋण पुस्तिका, आधार कार्ड व समग्र आईडी के साथ अपने नजदीकी एमपी ऑनलाईन अथवा कियोस्क सेंटर पर तत्काल ई-केवायसी करायें। ई-केवायसी नहीं कराने की स्थिति में आगामी समय में भूमि से संबंधित शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि ई-केवायसी करने के लिए सर्वप्रथम समग्र पोर्टल ओपन करें। इसके बाद समग्र होम पेज में ‘समग्र प्रोफाईल अपडेट करेंÓ आप्शन का चयन करें। इसके बाद ई-केवायसी और भूमि लिंक करें तथा अपने सभी खसरे को आधार तथा समग्र आईडी के साथ लिंक करें। उन्होने बताया कि यह प्रक्रिया भूमि स्वामी अपने संबंधित पटवारी, सचिव अथवा रोजगार सहायक के माध्यम से अथवा स्वयं भी अपने मोबाईल अथवा कंम्प्यूटर से कर सकता है।

135 Views
What do you think?

Leave a Reply