Skip to content
Saturday, 17 October 2026
खंडवा

दादा धूनीवाले के दरबार में भक्तों का हुजूम

1 min read
Text Size:


-करीब दो लाख श्रद्वालुओं ने किए दर्शन  
-भंडारों के स्टालों पर पहुंचकर जनप्रतिनिधियों ने भक्तों को प्रसादी का किया वितरण

अनोखा तीर, खंडवा। गुरूपूर्णिमा के मेले में रविवार को लाखों श्रद्वालु पहुंचे है। दादा धूनीवाले के दरबार में सुबह से शाम तक सवा दो लाख श्रद्वालुओं ने दर्शन किए है। शहर की सड़कों से लेकर बाजार और भंडारों की बात की जाए तो यहां मंदिर से ज्यादा श्रद्वालु थे। यानी कुल तकरीबन साढ़े तीन लाख श्रद्वालु मेले में पहुंचे हैं। मानसिंगका मिल, धर्मकांटा, जय अंबे चौक, इंदौर नाका से दादाजी मंदिर वाले मार्ग को नो व्हीकल जोन में रखा गया। रविवार को शहर में लगे भंडारों के स्टॉलो पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर अमृता यादव खंडवा विधायक कंचन तनवे, पार्टी के जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल महामंत्री राजेश तिवारी, अरुण सिंह मुन्ना, हरीश कोटवाले, अमर यादव, मुकेश तनवे, प्रवक्ता सुनील जैन, दिनेश पालीवाल, इंदल सिंह पवार, चंद्रेश पचौरी, सोनू इंगे, संदेश गुप्ता,बलदेव सिंह मौर्य अन्य जनप्रतिनिधियो मैं पहुंच कर भक्तों को प्रसादी वितरित की।

252 Views
What do you think?

Leave a Reply