Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

शासकीय आदिवासी छात्रावास में मनाई गुरु पूर्णिमा  

1 min read
Text Size:


फोटो 36
अनोखा तीर, हरदा शासकीय आदिवासी महाविद्यालयीन बालक छात्रावास हरदा में गुरु पूर्णिमा का आयोजन किया गया। सरस्वती पूजा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर शंभूदयाल पनागरे छात्रावास अधीक्षक द्वारा बतलाया गया कि गुरु हमें ज्ञान गौरव और गंतव्य का भान कराने के साथ हमारी जीवन यात्रा का मार्गदर्शन भी करते हैं। गुरु अपने शिष्यों से कोई स्वार्थ नहीं रखते हैं, उनका उद्देश्य सभी का कल्याण ही होता है। गुरु को उस दिन अपने कार्यों पर गर्व होता है जिस दिन उसका शिष्य एक बड़े ओहदे पर पहुंचता है। गुरु पूर्णिमा की सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आग्रह किया कि आप अपना लक्ष्य निर्धारित करते हुए खूब मेहनत करें और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनायें। छात्र विजय इवने, विवेक सल्लाम, बाबूलाल उइके पवन सखाराम आदि ने भाषण गीत एवं कविता के माध्यम से गुरु शिष्य की परंपरा पर अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन कपिल भुसारे ने किया। विजय इवने द्वारा आभार व्यक्त किया। इस दौरान छात्रावास के सभी छात्र उपस्थित थे।

337 Views
What do you think?

Leave a Reply