Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

कलेक्टर ने सिराली में मूंग उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया

2 min read
Text Size:



अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने शुक्रवार को सिराली व रोलगांव का दौरा कर वहां के वेयर हाउस में बनाए गए मूंग उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद किसानों से चर्चा कर उपार्जन के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि दूसरी बार स्लॉट बुकिंग करने में परेशानी हो रही है। उन्होने वेयर हाउस के प्रबन्धक से खरीदे गए मूंग की बिलिंग के संबंध में पूछताछ की। उन्होने उपार्जन केन्द्र पर बारदाने की आपूर्ति के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने सर्वेयर को निर्देश दिए कि अमानक मूंग किसी भी स्थिति में न खरीदें बल्कि शासन द्वारा निर्धारित गुणवत्ता के स्तर वाली मूंग ही खरीदें। कलेक्टर श्री सिंह ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रात: 8 बजे मूंग उपार्जन केन्द्र पर मूंग की तुलाई शुरू हो जाए, यह सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान एसडीएम हरदा कुमार शानु देवड़िया, उपसंचालक कृषि संजय यादव, सहायक आयुक्त सहकारिता वासुदेव भदोरिया सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।


निर्माणाधीन रपटे का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम रोलगांव के पास निर्माणाधीन रपटे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेतू विकास निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस रपटे से बड़े वाहनों के आवागमन में परेशानी आ रही है, क्योंकि रपटे का स्लोप ठीक नहीं है। उन्होने रपटे में तकनीकी त्रुटि सुधार कर शीघ्रता से निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश सेतू निगम के अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री सुभाष पाटिल भी मौजूद थे।

204 Views
What do you think?

Leave a Reply