Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

प्रकृति का अनुचित हो रहा दोहन  : लोहाना

2 min read
Text Size:



अनोखा तीर, हरदा। विगत दिनों म.प्र. शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के आव्हान पर इंदौर के महालक्ष्मी नगर में शहर को हरा-भरा बनाने के लिए उद्यान में नगर मंडल द्वारा पौधे रोपित किए गए और उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। मंडल के सदस्यों द्वारा उद्यान में नीम, जामुन, पीपल, आंवला तथा बरगद सहित कई फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। मंडल अध्यक्ष और प्रकृति प्रेमी ठाकुर संतोष सिंह ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए लोग जागरुक हो रहे हैं। वहीं कुछ लोग पर्यावरण के संरक्षण के लिए पौधा रोपण कर दूसरों को भी प्रेरित कर रहे हैं। हम जितना प्रकृति के नजदीक रहेंगे, उतना ही हमारा तन मन भी स्वस्थ रहेगा। इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम पर पौधारोपण करने के बाद हरदा से पधारे भाजपा कार्यालय मंत्री मनसुख लोहाना ने अपने उद्बोधन में कहा कि बढ़ती आबादी का पर्यावरण पर बड़ा ही प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। रहने योग्य भूमि की कमी को दूर करने के लिए मनुष्य ने समुद्र को पीछे धकेलना शुरू कर दिया तथा पेड़ों को रास्ते से हटाना भी शुरू कर दिया, इससे पर्यावरण असंतुलन की स्थिति आ गई। मौसम और अव्यवस्थित हो गया, गर्मी में अधिक गर्मी पड़ने लगी। बेमोसम बरसात होने लगी, समय- कुसमय आने वाली प्राकृतिक आपदाएं इसके ही दुष्परिणाम हैं। इस अवसर पर स्टेट बैंक हरदा से सेवानिवृत अधिकारी श्रीमाली जी, कीर्ति कुमार कोटक, योग गुरु रमेश पाटिल, अनिल भाटिया, श्री जवेरी, श्री अग्रवाल एवं अन्य स्थानीय रहवासी भी उपस्थित थे।

208 Views
What do you think?

Leave a Reply