Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

SSGB स्कूल संचालक दुकान विशेष से शैक्षणिक सामग्री खरीदने बनाते है दबाव, कारण बताओ नोटिस जारी

1 min read
Text Size:

कुल 41 प्रायवेट स्कूलों को नोटिस जारी तथा एक प्राइवेट विद्यालय को दुकान विशेष से शैक्षणिक सामग्री क्रय कराने के कारण अंतिम नोटिस जारी

हरदा- जिला शिक्षा अधिकारी बलवंत पटेल ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश अनुसार प्रत्येक प्राइवेट स्कूल को 24 जून तक शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए निर्धारित फीस पोर्टल पर अपलोड करनी थी । लेकिन जांच के बाद यह पाया गया कि जिले के कुछ स्कूलों द्वारा अभी तक फीस संरचना पोर्टल पर अपलोड नहीं की गई है, जो कि शासन के आदेशों की अवहेलना है । इसलिए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले के कुल 41 विद्यालयों को नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि हरदा में संचालित SSGB हायर सेकेंड्री स्कूल द्वारा विद्यार्थियों को एक दुकान विशेष से ही स्कूल की शैक्षणिक सामग्री क्रय करने के लिए कहा जा रहा था। इसलिए इस विद्यालय को अंतिम कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री पटेल ने बताया कि इसके बाद इस विद्यालय की मान्यता समाप्ति की कार्यवाही की जायेगी ।

342 Views
What do you think?

Leave a Reply