Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

वृद्धाश्रम की सुमंत्रा बाई का निधन

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। नगर पालिका परिषद हरदा द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में विगत वर्षो से निवासरत वृद्ध सुमंत्रा बाई राठौर का लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया। जानकारी देते हुए सार्थक सेवा आश्रय समिति के अध्यक्ष बलराम काले ने बताया कि सुमंत्रा बाई विगत कई महिनों से अस्वस्थ्य थीं, जिनकी सेवा सार्थक सेवा आश्रय समिति के सदस्यों द्वारा की जा रही थी। उनका अंतिम संस्कार रीति रिवाज से स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया। इस दौरान नगर पालिका कर्मचारी यासीन भाई, तोहित भाई, आमीन भाई, सार्थक सेवा आश्रय समिति के बलराम काले, भागवत सिंह राजपूत, सुरेन्द्र सिंह तोमर, मयंक काले मौजूद थे।

329 Views
What do you think?

Leave a Reply