हेमा फाउंडेशन ने मॉडल पब्लिक स्कूल को किया सम्मानित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
अनोखा तीर हरदा:-मुम्बई,हेमा फाउंडेशन के द्वारा *हेमोत्सव कार्यक्रम* के अन्तर्गत योगी सभागार मुम्बई में वर्ष 2024 के राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एन. सी. ई. आर. टी. के प्रबंधक प्रो. दिनेश प्रसाद सकलानी, कवि हरिओम पवार ,सिनेमा जगत से मनोज जोशी ,तारक मेहता का उल्टा चश्मा से दिलीप जोशी एवं हेमा फाउंडेशन के फाउंडर मेंबर महेंद्र काबरा जी की उपस्थिति में देश के विभिन्न प्रदेशों से आए, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालयों को सम्मानित किया गया। हेमा फाउंडेशन छात्र, छात्राओं और अभिभावकों में समाज एवं राष्ट्र के प्रति नैतिक जिम्मेदारी का बोध कराने की प्रेरणा से कार्य करता है जिससे कि वह राष्ट्र के सशक्त नागरिक बन सकें एवं मानवीय मूल्यों पर आधारित समाज का निर्माण कर सकें । इस प्रकार की शिक्षा को लेकर हेमा फाउंडेशन छात्र-छात्राओं में नैतिक एवं मानवीयता मूल्यों , सामाजिक सरोकारों के बारे में जागरूकता अभियान चलाता है, विद्यालयों द्वारा विभिन्न प्रकार की नैतिक मूल्यों को प्रोत्साहन देने वाली गतिविधियां संचालित की जाती हैं ।
मिशन हैप्पी हरदा के अन्तर्गत हरदा में डॉ सी. वी. रामन विश्वविद्यालय खंडवा के रामन क्षेत्रीय संसाधन केंद्र, हरदा द्वारा 54 विद्यालयों का पंजीयन किया गया था l हरदा के स्कूलों द्वारा विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया गया था ,जिसमें *हरदा के मॉडल पब्लिक हायर सेकं. स्कूल को वर्ष 2024 के पुरुस्कार हेतु चयनित किया गया ।
रामन संसाधन केंद्र के उमेश शर्मा एवं मॉडल पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्य त्रिलोक शर्मा को यह अवार्ड प्रदान किया गया।

Views Today: 2

Total Views: 300

Leave a Reply

error: Content is protected !!