Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

पुलिस ने जुआ खेलते चार लोगों को धर दबोचा

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देशन में हंडिया पुलिस ने रविवार को जुआ खेल रहे चार लोगों को धर दबोचा। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कसेरा मोहल्ला हंडिया से 4 लोगों को ताश के पत्तो पर दांव लगाते हुए घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी साविर पिता नवाव खान उम्र 47 साल, राजाराम पिता मांगीलाल माली उम्र 60 साल, सुखराम पिता रामप्रसाद चौरसिया उम्र 71 साल एवं हीरालाल पिता हृदयलाल भिलाला उम्र 50 साल के पास से कुल 1350 रुपए व 52 ताश पत्ते जप्त कर धारा 13 जुआ एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका थाना प्रभारी मनोज सिहं, उनि प्रमोद गोतम, प्रआर तरुण नागले, आर नितेश, आर सौरभ की रही।

68 Views
What do you think?

Leave a Reply