Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

आचार्य अभ्यास वर्ग संपन्न

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर हरदा:-प्रथम दिवस-शारीरिक कालखंड में 10 मिनट की व्यायाम श्रृंखला, समता और व्यायाम योग कराया गया। इसके पश्चात प्रथम शिक्षण सत्र के अंतर्गत अंग्रेजी भाषा शिक्षण हेतु नितिन जी सोनी, द्वितीय शिक्षण सत्र में विज्ञान विषय शिक्षण हेतु हरीश सिसोदिया जी द्वारा शिक्षण तकनीक की बारीकियां व गतिविधि आधारित शिक्षण कराया गया। तृतीय कालांश में आचार्यों के विषय समूह बनाए गए जिसमें आचार्यों द्वारा विषय के टीएलएम बनाए गए।विद्या भारती की योजना के विषय अंतर्गत विमर्श सत्र में हमारी प्रार्थना वंदना पर संस्था के प्राचार्य विनय जी शर्मा ने मार्गदर्शन किया। द्वितीय दिवस पर आचार्य दीदियों की शारीरिक क्षमताओं का आकलन करने हेतु तीन गतिविधियों के माध्यम से बैटरी टेस्ट किया गया। इसके पश्चात द्वितीय दिवस के प्रथम शिक्षण कालांश में भाषा शिक्षण के अंतर्गत मातृभाषा हिंदी की बारीकियां श्रीमती जयंती चौहान दीदी वाइस प्रिंसिपल संस्कार अकैडमी हरदा द्वारा बताई गई। द्वितीय शिक्षण कालांश में गणित विषय शिक्षण के अंतर्गत जितेन्द्र जी पटेल डाइट कालेज बांगरुल जिला हरदा गणित की अवधारणाओं,समझ और शिक्षण तकनीक को समझाया गया। इसके बाद अपने-अपने टीएलएम के माध्यम से अपने-अपने विषय की प्रस्तुति की गई। विमर्श सत्र में अंतिम कालांश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत आचार्य परिवार से प्रश्नों के माध्यम से विमर्श किया गया। वंदे मातरम के साथ अभ्यास वर्ग का समापन हुआ।

199 Views
What do you think?

Leave a Reply