Skip to content
Sunday, 18 October 2026
खंडवा

लालमाटी गांव में परिवार पर सामुहिक हमला, एक युवक की मौत

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, खंडवा। मर्डर जैसे मामलों में सरोकार नहीं रखने वाला खंडवा जिला एक हफ्ते से लगातार इस तरह के अपराधों का सिक्वेंस बना रहा है। पलासी में हत्या, खंडवा में खुलेआम चाकूबाजी के बाद हत्या और अन्य मामलों के बाद अब पिपलोद थाना क्षेत्र के लालमाटी में भी विवाद के बाद मारपीट हुई। अस्पताल में गंभीर एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। लालमाटी गांव में डेढ़ साल पुरानी बात को लेकर कुछ लोगों ने एक परिवार पर सामूहिक हमला कर दिया। युवक को इतना पीटा कि उसे इंदौर रैफर करना पड़ा। वहां उसकी मौत हो गई। परिवार के कुछ लोग घायल भी हुए हैं। इस प्रकरण की तह जाएं तो डेढ़ साल पहले शराब पीकर एक्सीडेंट में कैलाश नाम के एक युवक की मृत्यु हो गई थी। उसका परिवार साथ में शराब पीने वाले को अभी तक दोषी मान रहा है। बस इसी बात पर लाठी डंडे लेकर लोग उसके घर पहुंच गए। पूरे परिवार की जमकर सुताई कर दी। एक व्यक्ति को उल्टी सीधी चोट लगी। उसकी मौत हो गई। तीन गंभीर हैं। दो महिला सहित पूरे परिवार को लाठी डंडों से पीटा। पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में लिया। खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने बताया कि 18 जून को पिपलोद थानाक्षेत्र के लालमाटी गांव में मारपीट की घटना हुई थी। मारपीट में अंतू नाम के युवक को सिर और हाथ में चोट आई थी। जिससे इंदौर रेफर किया गया था, जिसकी कल देर शाम मौत हो गई। इस मामले में थाना पीपलोद में 302 का अपराध दर्ज किया गया है। मारपीट करने वाले जिन 6 लोगों के नाम आए थे। उनको हिरासत में लिया गया है। मृतक युवक के परिजन भी घायल हुए हैं जिनका इलाज जारी है।

281 Views
What do you think?

Leave a Reply