Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

आईटीआई में बच्चों को वितरित की पुस्तकें

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश स्तरीय स्कूल चले कार्यक्रम अंतर्गत मंगलवार को बैरागढ़़ विस्फोट दुर्घटना के प्रभावित परिवारों के बच्चों को नि:शुल्क पुस्तकें वितरित की गई। इस अवसर पर बलवंत पटेल प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य आईटीआई कॉलेज ने आईटीआई में निवासरत परिवारों के बच्चों का तिलक लगाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और पढ़ाई और करियर संबंधित विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण भी किया गया। प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री पटेल ने उपस्थित बच्चों को शिक्षा विभाग से संबंधित हर संभावित मदद प्रदान करने के लिये आश्वस्त किया।

296 Views
What do you think?

Leave a Reply