Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

सरपंच-सचिव नहीं दे रहे 3 माह की मजदूरी

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। ग्राम पंचायत पलासनेर के सरपंच-सचिव 3 माह की मजदूरी एक गरीब व्यक्ति को नहीं दे रहे हैं, जिसकी शिकायत आज जिलाधीश को की है। ग्राम के दिनेश चंदेल ने अपनी शिकायत में बताया कि 4 माह पहले ग्राम पंचायत सरपंच ने मुझे नल जल योजना के तहत 6 हजार रुपए प्रति माह के हिसाब से कार्य सौंपा था। सरपंच द्वारा 1 माह बाद ४५०० रुपए का भुगतान किया। इसके बाद 3 माह से मुझे वेतन नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में जब मेरे द्वारा सरपंच-सचिव से बात की तो उन्होंने मेरी मजदूरी देने से साफ इनकार कर दिया। चंदेल ने शीघ्र मजदूरी का भुगतान दिलाने की मांग की है।

201 Views
What do you think?

Leave a Reply