Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
हरदा

मातृशक्ति ने स्कूल परिसर में किया पौधरोपण

2 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति द्वारा आज स्वर्णिम उदय प्री स्कूल परिसर में पौधारोपण किया गया। स्कूल संचालिका प्रज्ञा अग्रवाल ने बताया कि इसमें एक पर्यावरण संगोष्ठी की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अग्रवाल समाज महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती भारती अग्रवाल को आमन्त्रित किया गया। कमला सोनी ने जल बचाओ पर अपने विचार व्यक्त किए। अगर आज हम जल बचाएंगे तो आने वाले समय में हमें पर्याप्त पानी मिलेगा। श्रीमती रेखा विश्नोई ने एक व्यक्ति एक पौधा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति ज्यादा पौधे भले ही न लगाए, अगर एक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसका पालन पोषण करता है तो हमारे देश में स्वच्छ हवा, स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा। स्मिता दुबे ने कहा कि आज जो भीषण गर्मी पड़ रही है, उसमें दोषी कहीं ना कहीं हम भी हैं। अधिक मात्रा में पर्यावरण की हानि हम लोग ही कर रहे हैं। प्रज्ञा अग्रवाल ने अपनी स्कूल के चारों ओर पौधे लगवाए तथा उनका पालन पोषण का संकल्प लिया और स्कूल के बच्चों को भी पर्यावरण के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। पूजा अग्रवाल ने कहा कि हमें बच्चों को पर्यावरण बचाने का पाठ सीखना होगा। इस दौरान ऋतु गुर्जर, हंसा पंडित, रानू मालवीय उपस्थित थी।

221 Views
221 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply