आज आएगा म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल का परीक्षा परिणाम  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जिला स्तरीय उत्कृष्ट एवं मॉडल स्कूल कक्षा 9वीं के प्रवेश हेतु परीक्षा का परीक्षा परिणाम आज 29 मई को आयुक्त, लोक शिक्षण संचालनालय म.प्र. द्वारा घोषित किया जाएगा। प्रतिवर्ष मध्यप्रदेश के जिला स्तरीय उत्कृष्ट एवं मॉडल स्कूल कक्षा 9वी प्रवेश परीक्षा के लिए म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड के द्वारा परीक्षा आयोजित की जाती है। मेरिट के अनुसार अभ्यार्थियों को इन विद्यालयों में प्रवेश की पात्रता होती है। इस वर्ष 77279 अभ्यर्थी दिनांक 30 अप्रैल 2024 को समस्त विकास खण्डों एवं जिलों के परीक्षा केन्द्रों में सम्मिलित हुए।

259 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!