Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

आपदा प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण शिविर आयोजित

1 min read
Text Size:
अनोखा तीर, हरदा:-स्थानीय शासकीय उत्कृष्ठ विद्यालय में आपदा प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा आपदा प्रबंधन मीटिंग में दिए गए निर्देशानुसार आगामी मानसून 2024 को दृष्टिगत रखते हुए श्रीमती रक्षा राजपूत प्लाटून कमांडर एवं एसडीईआरएफ टीम द्वारा राजस्व विभाग के पटवारियों एवं कोटवारों, पंचायत विभाग के सचिवों तथा महिला बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लगभग 80 सदस्यों को आपदा प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें विभिन्न आपदाओं के बारे में जानकारी दी गई। बतया गया कि बाढ़ से संबंधित क्या करें या ना करें एवं इंप्रोवाइज मैथर्ड से बने सामग्रियों जैसे पानी की खाली बोटलो से लाईफ जैकेट, खाली टीन के पिपो से बनी राफ्ट, स्ट्रेचर के बारे में जानकारी दी गई। प्रथमोपचार कैसे किया जाता है। आदि से संबंधित जानकारी एवं सीपीआर के संबंध में बताया गया, सर्पदंश तथा भूकंप के दौरान क्या-क्या सावधानी बरतनी, आकाशीय बिजली गिरने पर दामिनी एप के संबंध में जानकारी दी गई। उक्त कार्यशाला में तहसीलदार हरदा उपस्थित थे। जिन्होंने कार्यशाला की उपयोगिता बताते हुए एसडीईआरएफ टीम का आभार माना।
116 Views
What do you think?

Leave a Reply