Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

नहर के पानी को लेकर सौंपा ज्ञापन

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। विधायक डॉ.रामकिशोर दोगने को उनके क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान ग्राम कनारदा एवं खारपा के किसानों द्वारा ज्ञापन सौंपकर नहर में पानी नहीं मिलने की समस्या से अवगत कराया। ज्ञापन में लेख है कि ग्राम कनारदा एवं खारपा के किसानों को पानी नहीं मिलने के कारण उनकी फसल सूख रही है। यदि शीघ्र ही पानी नहीं मिलता है तो उक्त ग्राम के किसानों को बड़ी आर्थिक क्षति पहुंचेगी। जिस पर विधायक डॉ.दोगने द्वारा तत्काल हरदा कलेक्टर से दूरभाष पर चर्चा कर किसानों की समस्या से अवगत कराया गया। हरदा कलेक्टर द्वारा यह आश्वासन दिया गया है कि दो दिवस के अंदर जिले के समस्त किसनो की पानी की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

114 Views
What do you think?

Leave a Reply