बाल श्रम से संबंधित टास्क फोर्स की ट्रेनिंग आज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा जून माह में बाल श्रम बचाव अभियान आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति का गठन किया गया है। टास्क फोर्स समिति के सदस्यों का ऑनलाइन प्रशिक्षण 16 मई को अपरान्ह 3 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस समिति में कलेक्टर आदित्य सिंह के अलावा पुलिस अधीक्षक, अपर कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, बाल श्रम अधिकारी, महिला बाल विकास अधिकारी, विधिक सहायता अधिकारी, रोजगार अधिकारी, प्राचार्य आईटीआई, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति को शामिल किया गया है।

203 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!