आत्मनिर्भर भारत के तहत ब्यूटीशियन का कोर्स सिख रही छात्राए 

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

विकास पवार बडवाह – नगर के सीएम राईज शासकीय कन्या उच्यतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाई के साथ व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत छात्राओं को 20 दिवसीय ट्रेनिंग दी जा रही है। जिसमें छात्राओं को रोजगार के अवसर मिलने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर भारत के तहत ब्यूटीशियन का कोर्स सिखाया जा रहा है। छात्राओ को इसके माध्यम से बताया जा रहा ही है की कैसे आप व्यवसायिक कार्य कर अपने जीवन को सफल बना सकते हैं।उन्होंने ऑन द जॉब ट्रेनिंग के तहत ब्यूटी पार्लर और वैलनेस ट्रेड में नए-नए प्रैक्टिकल सिखाए जा रहे हैं। ताकि आज की नारी शक्ति अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सके। प्राचार्य हंसा कानूडे एवं नोडल अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि विद्यालय में पढ़ने वाली 10 वी एवं 12 वीं की छात्राओं को आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर शिक्षा के साथ उन्हें कमाई के हुनर सिखाए जा रहे है ।ताकि विकट परिस्थिति में वह आवश्यकता पड़ने पर अपने और अपने परिवार सदस्यो का पालन पालन कर सके ।इस 20 दिन की ट्रेनिग में छात्राएं प्रतिदिन प्रज्ञा ब्यूटी पार्लर पर प्रैक्टिकल कर रही है । ब्यूटी एंड वैलनेस की ट्रेनर श्रीमती निधि गुप्ता ने बताया कि छात्राओं को पार्लर मे ब्यूटीशियन से ट्रेनिंग दिलवाई जा रही है। इसमें छात्राएं पूरे उत्साह से भाग लेकर इसे सीख रही है।

114 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!