Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
राष्ट्रीय

ED का दावा, मेडिकल बेल के लिए आम, मिठाई और अन्य चीजें जानबूझ कर रोजाना खा रहे हैं केजरीवाल

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर:-इन दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाला मामले में तिहाड़ सेंट्रल जेल में बंद है, जिसे लेकर आज राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान ED ने कोर्ट में CM को लेकर बड़ा दावा किया है। जिसके अनुसार केजरीवाल जेल में रोजाना आलू-पूड़ी, मिठाई, आम सहित अन्य चीजें खा रहे हैं ताकि उन्हें मेडिकल बेल मिल सके। बता दें कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने याचिका दायर करते हुए गुहार लगाई थी कि वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डॉक्टर से जुड़े रहना चाहते हैं। हालांकि, बाद में उनके वकीलों ने इस याचिका को वापस ले लिया।

सीएम के वकीलों ने मांगी जेल से रिपोर्ट 

वहीं, आज कोर्ट में ED ने बताया कि अरविंद केजरीवाल टाइप 2 डायबिटीज के मरीज है। इसके बावजूद वह जानबूझकर इन सब चीजों का सेवन कर रहे हैं, ताकि उनका शुगर लेवल बढ़ जाए और उन्हें मेडिकल के आधार पर जमानत मिल जाए। जिसपर पलटवार करते हुए सीएम केजरीवाल के वकीलों ने जेल से उनका डाइट प्लान सहित रिपोर्ट की मांग की है।

29 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

बता दें कि बीते 21 मार्च को ईडी ने शराब घोटाले के मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद उन्हें लगभग 10 दिनों तक ED की कस्टडी में रखा गया। वहां से अदालत में 1 अप्रैल को सुनवाई होने के बाद उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया है, जहां वह 23 अप्रैल तक रहेंगे। वहीं, मामले में अगली सुनवाई 29 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी।

138 Views
What do you think?

Leave a Reply