Skip to content
Saturday, 7 November 2026
हरदा

बैतूल लोकसभा क्षेत्र के लिए आज अधिसूचना जारी होगी

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। बैतूल लोकसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी अशोक भलावी के निधन के बाद भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा निर्वाचन के लिए नया कार्यक्रम जारी कर दिया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह ने बताया कि आयोग द्वारा बुधवार को जारी कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन के लिए अधिसूचना 12 अप्रैल शुक्रवार को जारी होगी। केवल बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी 12 से 19 अप्रैल तक नाम निर्देशन पत्र जमा कर सकेंगे तथा 20 अप्रैल को इन नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। बहुजन समाज पार्टी का अभ्यर्थी 22 अप्रैल तक अपनी अभ्यार्थिता वापस ले सकेंगे। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन के लिए अब हरदा जिले में मतदान 7 मई को होगा व मतगणना 4 जून को होगी।

186 Views
What do you think?

Leave a Reply