Skip to content
Saturday, 7 November 2026
हरदा

मतदाताओं को जागरूक करने ग्राम पंचायत में होगा ‘स्वीप ओलम्पिक

3 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। लोकसभा चुनाव के तहत हरदा जिले की दोनो विधानसभाओ में 7 मई को मतदान होना है। मतदान में अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता के लिए स्वीप गतिविधि के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में स्वीप गतिविधि के तहत 19 अप्रैल को जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में ‘स्वीप ओलम्पिकÓ खेल प्रतियोगिता का आयोजन जाएगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप के नोडल अधिकारी रोहित सिसोनिया ने ‘स्वीप ओलम्पिकÓ खेेल प्रतियोगिता के लिए जिला शिक्षा अधिकारी हरदा को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी तथा जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र हरदा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार विकासखण्ड स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को नोडल अधिकारी तथा परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग तथा विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पंचायत स्तर पर सचिव ग्राम पंचायत को नोडल अधिकारी तथा ग्राम रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता व बीएलओ को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सीईओ श्री सिसोनिया ने बताया कि स्वीप ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता के तहत 50 मीटर नींबू-चम्मच दौड़ आयोजित की जाएगी, जिसमें 18 से 60 वर्ष तक के महिला पुुरूष भाग ले सकेंगे। इसके अलावा 50 मीटर तीन पैर दौड़ आयोजित होगी, जिसमें 19 वर्ष से कम उम्र के बालक बालिका भाग ले सकेंगे। सीईओ श्री सिसोनिया ने बताया कि स्वीप ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता में 50 मीटर बोरा दौड़ होगी, जिसमें 19 वर्ष से कम उम्र के बालक बालिका भाग ले सकेंगे। इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक उम्र के महिला पुरूषों के लिये 100 मीटर स्पीड वॉक, 16 से 60 वर्ष तक के महिला पुरूषों के लिये 50 मीटर धीमी साईकिल, सिट अप प्रतियोगिता तथा पुश-अप प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सीईओ श्री सिसोनिया ने बताया कि 100 एवं 50 मीटर के सभी प्रकार की प्रतियोगिता, सिट अप और पुश अप प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये प्रत्येक ग्राम पंचायत से सभी श्रेणियों में प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिभागियों का चयन ‘स्वीप ओलम्पिकÓ खेल प्रतियोगिता के 2 दिवस पूर्व करके प्रतिभागियों की सूची जनपद पंचायत कार्यालय मे शाम 5 बजे तक जमा करना होगी। जनपद पंचायत द्वारा सभी ग्राम पंचायतों की ग्राम पंचायतवार व गतिविधिवार सूची तैयार कर कार्यक्रम आयोजन के 1 दिवस पूर्व शाम 6 बजे तक जिला पंचायत हरदा में जमा की जावेगी। उन्होने निर्देशित किया है कि ग्राम स्तर पर विभिन्न गतिविधियों के आयोजन हेतु ग्राम स्तर से प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्यों की सूची ग्राम पंचायत एवं कार्यक्रम आयोजन समिति के सहयोग से तैयार कराया जाए। श्री सिसोनिया ने बताया कि विभिन्न गतिविधियों के आयोजन हेतु निर्धारित खेलों के नियमों का पालन किया जाएगा। खेल आयोजन के पूर्व प्रतिभागियों को खेल के नियमो आदि से अवगत कराया जाएगा तथा प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सूचीबद्ध कर पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर मतदाता जागरूकता संबंधी सेल्फी पाईन्ट भी रखे जाएंगे तथा कार्यक्रम समापन के पूर्व मतदाता जागरूकता की शपथ भी मतदाताओं को दिलाई जाएगी। प्रत्येक गतिविधि में प्रथम तीन विजेताओं को ग्राम पंचायत द्वारा पुरस्कार स्वरूप प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

113 Views
What do you think?

Leave a Reply