मूक-बधिर नाबालिग से किया था दुष्कर्म, आरोपित को 20 वर्ष का कठोर कारावास

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर खंडवा:-विशेष अपर सत्र न्यायाधीश न्यायालय तहसील हरसूद ने मूक-बधिर नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी कलीराम पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम टिगरिया खालवा जिला खंडवा को पाॅक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में 20 वर्ष का कठिन कारावास और कुल दो हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

अभियोजन के अनुसार घटना सात फरवरी 2022 की है। पीड़िता की मां घर पर अपनी 14 वर्षीय मूक-बधिर पुत्री के साथ थी। गांव का ही कलीराम पुत्र श्यामलाल आया व लड़की को अपने साथ लेकर गया।
एक घंटे के बाद लड़की घर वापस दौड़कर आई व रोने लगी। इशारों में उसने दुष्कर्म की बात बताई। महिला के पति के आने पर उसे सारी बात बताई। इसकी प्रथम सूचना रिपोर्ट पुलिस को दर्ज करवाने पर अपराध धारा 363, 342,376,376;2 ;1 भादंवि एवं धारा 3,4 पाक्सो एक्ट का अ पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।
विवेचना के दौरान अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया गया। जहां से अपर सत्र विशेष न्यायाधीश न्यायालय हरसूद न्यायालय द्वारा आरोपी कलीराम को अलग-अलग धाराओं में कुल 20 वर्ष का सश्रम कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई गई है।
412 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!