विश्व टीबी दिवस पर शासकीय अस्पताल स्टॉफ सदस्यो ने ली शपथ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

विकास पवार बड़वाह – सिविल अस्पताल बड़वाह में शनिवार दोपहर विश्व टीबी दिवस मनाया गया । इस दौरान अस्पताल के समस्त स्टाफ ने जनसमुदाय स्तर के प्रति जागरूकता लाने हेतु शपथ ली ।इस मौके पर डॉक्टर यशवंत इंगला ने बताया कि टीबी एक गंभीर और संक्रामक बीमारी है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलती है और फेफड़ों को प्रभावित करती है ।इसके लक्षण लंबे समय तक खांसी आना,वजन कम होना,सीने में दर्द बना रहना और सांस लेने में दिक्कत जैसे है । टीबी सुपरवाइजर राकेश खेडेकर ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान 2025 के तहत टीबी रोग के प्रति जागरूकता लाने हेतु सतत प्रयास किया जा रहा है ।इस अवसर पर डॉक्टर बादल ओसारी,खण्ड विस्तार प्रशिक्षण जगदीश खेडेकर ,मलेरिया निरीक्षक उस्मान पठान ,टीवी सुपरवाइजर नितिन पाटनी ,प्रियंका यादव ,राजेंद्र शर्मा ,राजेंद्र सोलकी लैब टेक्नीशियन,राजेश गोखले , दयाराम बघेल एएनएम ,किरण भंवर, भागवत पटेल उर्मिला मंडलोई एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे ।

Views Today: 2

Total Views: 160

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!