मतदाताओं को शपथ दिलाकर मतदान के लिए किया जा रहा प्रेरित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। लोकसभा निर्वाचन के लिए हरदा जिले में 26 अप्रैल को मतदान होगा। इससे पहले मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मेंहदी और रंगोली जैसी गतिविधियों के माध्यम से महिला मतदाताओं को आगामी 26 अप्रैल को लोकसभा निर्वाचन के लिये मतदान करने के लिये प्रेरित कर रहीं है। इसके साथ ही मतदाताओं को 26 अप्रैल को मतदान करने की शपथ भी दिलाई जा रहीं है। इसी क्रम में गुरूवार को स्वीप गतिविधि के अंतर्गत बालक छात्रावास शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में खेल गतिविधियों के माध्यम से मतदान के लिये जागरूक किया गया। टिमरनी के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के कर्मचारियों ने मतदान करने की शपथ ली। इसके अलावा ग्राम पंचायत बीच्छापुर, छिदगांव व सिरकम्बा में ग्रामीण मतदाताओं को आगामी 26 अप्रैल को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। स्वीप गतिविधियों के तहत आंगनवाड़ी केन्द्रों में रंगोली व मेंहदी के माध्यम से महिला मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित किया जा रहा है।

Views Today: 2

Total Views: 350

Leave a Reply

error: Content is protected !!