Skip to content
Saturday, 17 October 2026
नर्मदापुरम

भाजपा में सदस्यता के बाद दिल्ली में गृहमंत्री शाह से मिले पचौरी

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, नर्मदापुरम। कभी नर्मदांचल की कांग्रेस की राजनीति में एकक्षत्र प्रभाव और प्रभुत्व रखने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने गत दिवस भाजपा ज्वाइन कर ली। सुरेश पचौरी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। भाजपा में प्रवेश के बाद भाजपा सुरेश पचौरी का किस तरह उपयोग करती है इस पर अभी सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे हंै। दरअसल भाजपा श्री पचौरी के लंबे राजनैतिक अनुभव का फायदा अवश्य लेगी। कभी राजधानी की छात्र राजनीति पर एकाधिकार रखने वाले सुरेश पचौरी प्रदेश और देश में युवा तुर्क के रूप में पहचाने जाते थे। हालांकि सुरेश पचौरी व्यक्तिगत तौर पर चाहे चुनावी राजनीति में सफल न हो सके हों पर संगठन के मामले में उनका कोई सानी नहीं था और उन्होंने युवा कांग्रेस अध्यक्ष रहते जो फौज तैयार की थी कालांतर में वे सब कांग्रेस के क्षेत्रीय नेता के रूप स्थापित हुए और प्रदेश सरकार में मंत्री और सांसद बने ये और बात है कि समय के साथ कई शागिर्द उनका साथ छोड़ गए। कभी दिग्विजय सिंह की सरकार मेंकिंग मैकर की भूमिका निभाने वाले पचौरी आखिरकार राजा के ही राजनैतिक दंश का शिकार हो गए और गांधी परिवार के नजदीकी सुरेश पचौरी कांग्रेस में जब उपेक्षित किए जाने लगे तो आखिर कार उन्होंने भी जनभावना और राष्ट्र विचारधारा के साथ राजनीति करने का निर्णय लेते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। देखना ये है कांग्रेस में अपने समर्थकों और साथियों के लिए किसी भी स्तर तक संघर्ष के लिए तत्पर रहने वाले सुरेश पचौरी भाजपा संगठन में अपनी पैठ किस तरह बनाते हैं। हालांकि इस बात में कोई दो राय नहीं है कि पूर्व में केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सदस्य रहते हुए श्री पचौरी के प्रयास से भोपाल और नर्मदांचल में हुए विकास कार्यों की एक लंबी फेहरिस्त है विकास के प्रति इनकी सुचेता का फायदा स्थानीय भाजपाइयों को भी मिलेगा। श्री पचौरी भाजपा ज्वाइन करते समय कह चुके हंै कि वे सिर्फ विकास के और सनातन के मुद्दे पर प्रभावित होकर भाजपा में बिना शर्त आए हैं।

लोकसभा में करेंगे प्रचार

सूत्रों के अनुसार सुरेश पचौरी का उपयोग मौजूदा लोकसभा चुनाव में भाजपा होशंगाबाद, भोपाल, विदिशा सहित कई सीटों पर करेगी। इन क्षेत्रों में जहां पचौरी का राजनैतिक जनाधार मजबूत है। वहीं प्रदेश की अन्य सीट पर भी श्री पचौरी का पार्टी उपयोग करेगी।

181 Views
What do you think?

Leave a Reply