रासेयो के सात दिवसीय शिविर का समापन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा आदर्श महाविद्यालय हरदा की राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में साहित्यकार ज्ञानेश चौबे, पूर्व रासेयो कार्यक्रम अधिकारी देवेन्द्र शुक्ला उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप मे पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रोफेसर आबिद अली उपस्थित हुए। शिविर के मुख्य अतिथि साहित्यकार ज्ञानेश चौबे ने शिविरार्थियो को शिविर की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि श्रम, सेवा और सहयोग की त्रिवेणी राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से विद्यार्थी समाज सेवा के माध्यम से न केवल अपने व्यक्तित्व का विकास करता है। साथ ही अपने देश के विकास में भी अपना योगदान देता है। शिविर में सीखी गई बातें और शिविर मे प्राप्त किये अनुभव को संजोकर रखना, ये अनुभव दुर्लभ होते है। देवेन्द्र शुक्ला ने बताया कि प्रत्यक्ष एवं परोक्ष से सीखी गई बातें आपका जीवन संवारेगी। रासेयो शिविर से सीख और अनुभव जीवन में काम आने वाली सबसे मददगार सीढ़ी सिद्ध होती है। हार और असफलता से नही डरना चाहिए। निरंतर अभ्यास करना बहुत जरूरी क्योंकि ये जीवन के साधन है। आबिद अली ने कहा कि यदि युवाओं को भविष्य सुनहरा और सुरक्षित करना हो तो उन्हे अभी से परहित के कार्य करते हुए समाजसेवा के क्षेत्र मे आगे आना होगा। विद्यार्थियों को श्रेष्ठ नागरिक बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इस अवसर पर समाजकार्य के सहायक प्राध्यापक प्रभुदयाल उमरिया, कार्यक्रम अधिकारी तपिश सोलंकी, सहायक प्राध्यापक वाणी धार्मिक एवं ग्राम के समाजसेवी राजू शर्मा, शरद शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवक जयंत राठौर एवं स्वयंसेविका तुलसी धनगर ने किया। आभार तपिश सोलंकी ने व्यक्त किया।

346 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!