Skip to content
Friday, 16 October 2026
इंदौर मध्य प्रदेश

पति ने पत्नी को ईंट से मारा, बालकनी से फेंकने का किया प्रयास, कोर्ट ने जेल भेजा

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर इंदौर:-इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी को बालकनी से फेंकने का प्रयास किया। साथ ही उसे ईंट से भी मारा। वारदात के दौरान आरोपित की दूसरी पत्नी और मां भी आ गए और उन्होंने पत्नी को बचाने के बजाए पति का समर्थन किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पत्नी को आईसीयू में भर्ती करवाया है।

मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र के नरवर का है। जहां जितेंद्र परमार ने पत्नी पूजा परमार पर चाकू से हमला किया। जब वह उससे बचने के लिए दौड़ी तो पति उसे बालकनी ले आया और उसे वहां से फेंकने का प्रयास किया। इतना ही नहीं उसे ईंट से मारा। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।

172 Views
What do you think?

Leave a Reply