अनोखा तीर, हरदा। ब्राह्मण संगठन के विस्तार एवं समाज के उत्थान के लिए ब्राह्मण परशुराम सेवा संगठन के अनुसांगिक संगठन में शहर के युवा समाजसेवी सुधीर शर्मा को श्री परशुराम सेना मप्र का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनका कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण मध्यप्रदेश होगा। संरक्षकगणों की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष पंडित अनूप शुक्ला ने उन्हें यह दायित्व दिया है। शर्मा को नवीन दायित्व मिलने पर मित्र एवं परिजनों ने उन्हें बधाई दी है।






