Skip to content
Thursday, 26 November 2026
हरदा

15 जनवरी तक मनाया जाएगा महिला सशक्तिकरण सप्ताह

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश में 15 जनवरी 2024 तक महिला सशक्तिकरण सप्ताह मनाया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास संजय त्रिपाठी ने बताया कि महिला सशक्तिकरण सप्ताह के दौरान विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण सप्ताह के दौरान जिला स्तर पर लाड़ली लक्ष्मी फें्रडली ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित बालिकाओं का सम्मान, शौर्य दल के सदस्य जिन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया हो उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा ऐसी बालिकाएं जिनके द्वारा सूचना दी जाकर स्वयं का बाल विवाह रोका गया हो, को भी सम्मानित किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण सप्ताह के दौरान प्रदेश के सभी 52 जिलों के 57 वनस्टॉप सेंटर अन्तवासियों परार्मश सत्र आयोजित कर ‘घरेलू हिंसा की पीड़िता के लिये सहायता योजनाÓ की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा महिला हेल्पलाइन 181 एवं मुख्यमंत्री सशक्तिकरण योजना पर रेडियो पर चर्चा की जाएगी तथा सभी जिलों के बाल गृहों में बच्चों को पॉक्सो अधिनियम की जानकारी प्रदान कर ‘गुड टच-बैड टचÓ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता तथा विशेषज्ञों और पुलिस साइबर सेल के माध्यम से साइबर सुरक्षा विषय पर शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा।

79 Views
79 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply