जबलपुर। जीरो टालरेंस जोन में आकस्मिक परिस्थिति आवागमन के लिए पुलिस हेलमेट देगी, इसके बगैर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। दो मार्गाें को पुलिस ने जीरो टालरेंस (हेलमेट व सीट बेल्ट के बगैर प्रवेश नहीं) जोन घोषित किया है।
20-20 हेलमेट रखे जाएंगे
पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि यदि किसी वाहन चालक को आकस्मिक परिस्थिति में जीराे टालरेंस जोन में आवाजाही करने की स्थिति निर्मित हुई तो पुलिस उसे हेलमेट उपलब्ध कराएगी। जिसके लिए जीराे टालरेंस वाले मार्गों के दोनों ओर पुलिस द्वारा 20-20 हेमलेट का प्रबंध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों के दौरान सिर में आई चोटें गंभीर खतरा बन जाती हैं। वाहन चालकों को लगातार समझाइश दी जा रही है कि हेलमेट व सीट बेल्ट उनकी सुरक्षा के लिए कितना जरूरी है।
सिविल लाइन ऑफिस के पास हेलमेट जोन बनाया
इलाहाबाद बैंक चौक तक कर में सीट बेल्ट न पहने हुए लोगों को समझाया गया। पीछे बैठे हुए बिना हेलमेट धारी को भी समझाईश दी गई। शहर के 23 थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 50 चैक पाइंट, 50 पेट्रोलिंग, 50 चीता, 40 एफआरवी सक्रिय रही। इसी तरह देहात के 14 थाना क्षेत्रों में 30 चैक पाइंट, 28 पेट्रोलिंग, 28 चीता व 20 एफआरवी तैनात रही।
सुरक्षा के लिए 150 से ज्यादा पाइंट बनाए गए
नागरिकों की सुरक्षा के लिए 150 से ज्यादा पाइंट बनाए गए जहां पुलिस बल तैनात रहा। जिला पुलिस बल के जवान, विशेष सशस्त्र बल, होमगार्ड, नगर एवं ग्राम रक्षा समिति सदस्य सुरक्षा में तैनात किए गए। सड़कों पर संदिग्ध हालत में घूमते मिले लोगों की पहचान संबंधी जानकारी दर्ज होने के बाद ही पुलिस ने आगे जाने दिया।
100 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों व जवानों की तैनाती की जाएगी
नए वर्ष के पहले दिन यानि कैंट थाना क्षेत्र में सदर मुख्य मार्ग से पेंटीनाका-गणेश चौक तथा सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत चुंगी नाका से इलाहाबाद बैंक चौक तक हेलमेट व सीट बेल्ट के बगैर आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराने के लिए इन मार्गाें पर पुलिस ने 20 पाइंट तय किए हैं जहां 100 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों व जवानों की तैनाती की जाएगी। निर्देशों की अवहेलना पर पुलिस चालानी कार्रवाई करेगी।
पुलिस कराएगी उद्घोषणा
इन मार्गों पर पीए सिस्टम के माध्यम से पुलिस निर्देशों की जानकारी देने के लिए उद्घोषणा कराएगी। ताकि वाहन चालकों को जागरूक भी किया जा सके। लगातार मनमानी करने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कराने की भी तैयारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षित यातायात को लेकर हाई कोर्ट के आदेशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। हालांकि अभियान के पहले दिन पुलिस वाहन चालकों को जागरूक कर दूसरे मार्ग पर अावागमन की छूट देगी।
Views Today: 2
Total Views: 126

