शिवपुरी रोड पर कार पलटी, एक की मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 श्योपुर। शिवपुरी रोड पर तेज गति से जा रही एक कार पलट गई। जिससे उसमें बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाला व्यक्ति हाउसिंग बोर्ड का अफसर बताया जा रहा है और वह ग्वालियर का रहने वाला है।

जानकारी के मुताबिक शिवपुरी रोड पर कालीतलाई गांव के पास तेज गति से जा रही स्विफ्ट डिजायर कार जा रही है। गांव के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार ने तीन चार पलटी खाई हैं। इस दौरान कार में बैठे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। एक को चोट आई है। हालांकि अभी मरने वाले की सही पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन बताया जा रहा है कि वह ग्वालियर में रहने वाला कोई हाउसिंग बोर्ड का अफसर है। पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

198 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!