श्रमोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा 21 जनवरी को  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। श्रमिक एवं कर्मकार मण्डल के तहत पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को उच्च गुणवत्ता युक्त नि:शुल्क शिक्षा के लिए भोपाल, इन्दौर, जबलपुर एवं ग्वालियर में श्रमोदय विद्यालय संचालित है। श्रम पदाधिकारी हरदा ने बताया कि श्रमिकों के बच्चों को श्रमोदय विद्यालय में नि:शुल्क प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 21 जनवरी 2024 को होगी। श्रमोदय विद्यालयों में सीबीएसई पाठ्यक्रम पर आधारित अध्यापन कार्य कराया जाता है। छात्र-छात्राओं के लिए पृथक-पृथक आवास की व्यवस्था होती है तथा छात्रों के लिए पुरूष वार्डन व छात्राओं के लिये महिला वार्डन होते है। छात्र-छात्राओं के लिए पृथक-पृथक मेस होता है, जिनमें निर्धारित मेन्यू के अनुसार नाश्ता व भोजन प्रदाय किया जाता है। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की नियमित देखभाल के लिए अलग-अलग महिला एवं पुरूष चिकित्सक की व्यवस्था होती है तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण भी होता है। विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक व गणवेश प्रदाय किए जाते हैं। प्रवेश परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए श्रम कार्यालय कलेक्टर परीसर प्रथम तल कक्ष क्र. 35 में सम्पर्क किया जा सकता है।

Views Today: 2

Total Views: 66

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!