महू। इंदौर जिले की महू तहसील के खुर्दा गांव में एक तेंदुआ कुएं में गिर गया। यह घटना खुर्दा गांव में हुई। तेंदुए के कुएं में गिरने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
जानकारी के अनुसार तेंदुए के कुएं में गिरने की सूचना वन विभाग के अमले को दी गई। इसके बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम भी कुछ ही देर में मौके पर पहुंचने वाली है।
170 Views

